एमजेआरपी यूनिवर्सिटी में कला सृजन में दिखा गजब का हुनर
इंन्स्टालेश्न आर्टस पर एक दिवसीय वर्कशाप
जयपुर, 13 फरवरी। महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को डिपार्टमेंट आफ व्यूजल आर्टस की ओर से इंन्स्टालेश्न आर्टस पर एक दिवसीय वर्कशाप और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वर्कशाप मं इंस्टालेशन आर्टिस्ट लालचंद कांवलिया ने विद्यार्थियों को व्यूजल आर्टस के समकालीन और पांरपरिक कला व सृजनात्मकता के विभिन्न पहंलुओं की व्यावहारिक जानकारी से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि वेस्ट का कैसे बेस्ट उपयोग हो और विद्यार्थियों में इस कला के प्रति उत्सुकता बढाने के उदेश्य से ऐसी वर्कशाप महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार के आर्टस के पीछे एक सामाजिक संदेश होता है। सामान्य पेंटिंग से हटकर यह कला लोगों को खास आकर्षित करती है। युनिवर्सिटी के चेयरमैन निर्मल पंवार ने इस कला प्रदशनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की कला दक्षता खूब सराहना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आर्टिस्ट लालचंद कांवलिया के मार्गदर्षन में इंस्टालेशन आटर्स कला को जीवंत किया। जिसमें मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा कबाड से बनाया गया ई रिक्शा था, जिसे वेस्टेज वस्तुओं जैसे प्लास्टिक पाइप, टायर, क्लाथ, कंम्पयूटर की बोर्ड, और मोनीटर, वास्केट से तैयार किया था।